
—
हलिया: मीरजापुर। जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु सक्रियता निभा रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के मिश्रा द्वारा आमजनमानस की अहम भूमिका के महत्व को मद्देनजर रखते हुए सीएमओ द्वारा क्षय विभाग को सभी ब्लाकों में जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के प्राप्त निर्देश क्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा अपनी विभागीय टीम के साथ विकास खंड हलिया क्षेत्र में स्थित मदर टेरेसा इन्टर कालेज पहुंच कर मौजूद छात्र एवं छात्राओं को टीबी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
सतीश यादव द्वारा विद्यार्थियों को टीबी के समस्त लक्षणों एवं बचाव से परिचित कराते सरकारी स्तर की दी जा रही सभी नि : शुल्क सुविधाओं से भी परिचित कराते हुए यह बताया कि ऐसे रोगियों को सरकार द्वारा पूरे इलाज अवधि तक प्रति माह एक हजार रुपया खाते में देने का भी प्राविधान है।
अंत में यादव द्वारा बच्चों से अपिल किया की आप सभी अवकाश के दिनों में यदि अपने आस पास के पांच घरों के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं तो यह देश हित में एक बड़ा सराहनीय योगदान होगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राम दुलारे यादव तथा अमरेश चन्द्र, प्रभु शंकर के साथ साथ टीबी विभाग के सब्बीर अहमद , अखिलेश यादव, प्रतीक सिंह, धनंजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।








