मुख्य परिसर में प्रो. हरिकेश सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर के मुख्य परिसर में बुधवार को विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, बिहार ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ के साथ मुख्य परिसर का निरीक्षण किया तथा परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं बल्कि वे मानव जीवन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक और जिम्मेदार बनाना आवश्यक है।
कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय को ज्ञान एवं शिक्षा के केंद्र के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर के रूप में विकसित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. हरिकेश सिंह, कुलपति प्रो. शोभा गौड़, कुलसचिव राम नरायन, परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद्र एवं डॉ. अतुल किशोर शाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियो के साथ मुख्य परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर परिसर के विकास एवं पर्यावरणीय सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की।








