चंदौली:जिले की कानून-व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहे लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया है कि पूरे महकमे में भूचाल आ गया है। चोरी और नकबजनी जैसी गंभीर वारदातों पर पूरी तरह पंगु बन चुके और बिना किसी खुलासे के ही मामलों में ‘अंतिम रिपोर्ट (FR)’ लगाकर फाइलों को रफा-दफा करने वाले तीन भ्रष्ट उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी के इस ताबड़तोड़ और सख्त एक्शन से खाकीधारियों की नींद उड़ गई है।
इन तीन दागदार दरोगाओं पर गिरा एसपी का गाज:
दरोगा दिनेश राम (सकलडीहा थाना) — फाइलें बंद करने का खेल बेनकाब
कालानामा: सकलडीहा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 87/2025 (धारा 303(2) BNS) और मुकदमा संख्या 113/2025 (धारा 305(A)/331(4) BNS) की विवेचना इनके पास थी। जनाब ने बिना एक भी चोर को पकड़े और बिना एक भी पाई की बरामदगी किए, बड़े आराम से कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट (FR) भेज दी।
नतीजा: क्षेत्राधिकारी (CO) सकलडीहा के बार-बार मौखिक और लिखित चेतावनी देने के बाद भी जब इनकी सुई नहीं हिली, तो 29 अक्टूबर की गाज सीधे गिर पड़ी और इन्हें निलंबित कर दिया गया।
दरोगा रामकेर यादव (मुगलसराय थाना) — अपराध संरक्षण और आदेशों की खुली अवहेलना
कालानामा: मुगलसराय इलाके में तैनात इस दरोगा ने अपने बीट क्षेत्र को अपराधियों की सेफ गंतव्य बना छोड़ा था। चोरी और नकबजनी की वारदातों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखाने का गंभीर आरोप इन पर साबित हुआ।नतीजा: क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की 30 अक्टूबर की आग उगलती रिपोर्ट पर एसपी ने इन्हें तुरंत लाइन हाजिर/निलंबित कर दिया।
दरोगा केशव प्रसाद सिंह (चंदौली थाना) — नकबजनी रोकने में पूरी तरह फेलकालानामा: चंदौली थाने के हल्का बीट संख्या-1 की कमान संभालने वाले केशव प्रसाद सिंह के क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातें धड़ल्ले से हो रही थीं, लेकिन मजाल है कि उनके कान पर जूं रेंगी हो। अपराध पर लगाम लगाने के बजाय वे मूकदर्शक बने रहे।नतीजा: क्षेत्राधिकारी सदर की 29 अक्टूबर की सख्त रिपोर्ट के आधार पर इन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है।
एसपी आकाश पटेल की दो टूक चेतावनी: “बख्शे नहीं जाएंगे वर्दी की आड़ में लापरवाही करने वाले!”इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने साफ कर दिया है कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ या विभागीय कर्तव्यों के प्रति जरा भी हीला-हवाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस आक्रामक तेवर से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में और भी कई भ्रष्ट और नकारा पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा जा सकता है।— स्पेशल डेस्क, ‘इंडिया समाचार 24×7‘












