वाराणसी: दीपोत्सव के पावन अवसर पर जहां पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं इस दौरान शराब की बिक्री ने भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। दीपावली के चार दिनों के भीतर काशी वासियों ने 32 करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटक ली। यह आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग और बाज़ार के आंकड़ों के अनुसार, इस प्रकाश पर्व के दौरान वाराणसी में प्रतिदिन औसतन 8 करोड़ रुपये की शराब की खरीदारी हुई।गौरतलब है कि सामान्य दिनों में वाराणसी में महीने भर में करीब 124 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। लेकिन त्योहार के इस जश्न में रोजाना की बिक्री का ग्राफ अचानक उछल गया और चार दिनों में ही आंकड़ा 32 करोड़ के पार पहुंच गया।
Author: India Samachar 24x7
Views: 17









