थाना जीआरपी मिर्जापुर से एक नफर शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना जीआरपी मिर्जापुर से एक नफर शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ किया गया गिरफ्तार दिनांक 01.11.2026 को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे अनुभाग प्रयागराज, श्री एन कोलांची, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेश्री प्रशान्त वर्मा के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज, श्री अरुण कुमार पाठक के पर्वेक्षण में श्रीमान थानाध्यक्ष श्री राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल थाना जीआरपी मिर्जापुर मय हमराही कर्मचारीगण के संयुक्त रेलवे पुलिस मिर्जापुर टीम द्वारा दिनांक 01.11.2026 ट्रेन न0-15657 जनरल कोच थाना जीआरपी मिर्जापुर से 01 नफर शराब तस्कर को समय करीब 10.45 बजे नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 198/2026 धारा 60 आबकारी अधि० पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि “मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।”। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!