बुलंदशहर: गन्ने के साथ सड़कों पर उतरे हजारों किसान, भाकियू (महाशक्ति) ने ₹700 गन्ने के दाम समेत 4 मांगों को लेकर निकाली 4 किमी लंबी पैदल रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय कार्यालय से किसानों का एक विशाल और ऐतिहासिक शांतिपूर्ण जनसैलाब सड़कों पर उतरा।

रिपोर्ट दीपक चौहान

राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस 4 किलोमीटर लंबी पैदल गन्ना रैली में हजारों किसानों ने हाथों में गन्ने की फसल लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।​रैली के समापन पर संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी बुलंदशहर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

रैली के समापन पर संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी बुलंदशहर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

​ज्ञापन में शामिल 4 प्रमुख मांगें:​गन्ने का समर्थन मूल्य: ₹700 प्रति क्विंटल किया जाए।​गेहूं का समर्थन मूल्य: ₹5000 प्रति क्विंटल तय हो।​आलू का समर्थन मूल्य: ₹2500 प्रति क्विंटल लागू किया जाए।​ब्याज माफी: किसानों द्वारा कृषि कार्य के लिए बैंकों से लिए गए संपूर्ण लोन का ब्याज पूर्णतः माफ किया जाए।​”भीख नहीं, अपना हक मांग रहा है किसान”​प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने हुंकार भरते हुए स्पष्ट कहा कि «उत्तर प्रदेश का किसान सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहा, बल्कि अपनी गाढ़ी कमाई और मेहनत का जायज हक मांग रहा है।» उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार किसानों की इन न्यायसंगत मांगों को मानती है, तो राज्य का पूरा किसान समुदाय सरकार का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद देगा। वहीं दूसरी ओर चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर किसानों का आक्रोश चरम पर है, जिसे आगे संभाल पाना असंभव होगा।​अनुशासन की मिसाल: बिना रोड जाम किए निभाई जिम्मेदारी​भाकियू (महाशक्ति) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपनी अनुशासित कार्यशैली का परिचय दिया। रैली के दौरान किसी भी प्रकार से आवागमन को बाधित नहीं किया गया और न ही पुलिस-प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने की मशक्कत करनी पड़ी। किसानों ने स्वयं जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए पूरी रैली को अत्यंत शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!