मोदी के 76 वें जन्म दिवस के अवसर पर मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय द्वारा 76 टीबी मरीजों को लिया गया गोद—

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीरजापुर। देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस अवसर पर जिले में स्थापित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर शोभा गौड़ महोदया द्वारा आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को पड़री क्षेत्र के इलाज पर चल रहे 76 टीबी मरीजों को पोषण युक्त पोटली भेंट कर गोद लिया गया।
कुलपति महोदया द्वारा मरीजों को नियमित दवा सेवन करने एवं पोषण युक्त खान पान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का सुझाव देते हुए उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आगामी समय में भी विश्वविद्यालय के ओर से मदद का आश्वासन दिया।
वहीं जिले के मौजद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर के के मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में मरीजों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस रोग से निराश होने की आवश्यकता नहीं है सरकारी स्तर पर जिले में सभी जगह बेहतर सुविधाएं नि: शुल्क रुप में उपलब्ध हैं, उनके द्वारा यह भी कहा गया की आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त सुविधाओं का लाभ उठाएं साथ ही अपने साथ-साथ दूसरे को भी इस रोग से सुरक्षित रखने में सहयोगी बनकर मिर्जापुर जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
वही क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे सतीश शंकर यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित मरीजों एवं अन्य लोगों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए उससे बचाव एवं पूरे इलाज अवधि तक सरकारी स्तर से खाते में दिए जा रहे प्रति माह के ₹1000 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी स्वस्थ होने के बाद टीबी चैंपियन बनकर समाज के लोगों को अपने अनुभव से जागरूक करने में सहयोग देने का प्रयास करें जिससे कि हमारा देश जल्द से जल्द टीबी मुक्त देश हो सके।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्टार राम नारायण, अतुल किशोर शाही के साथ-साथ डॉ अनिल कुमार, डॉ आनंद सिंह वह क्षय विभाग के अरुण कुमार, अंबुज श्रीवास्तव, मनभावन, आकाश आदि मौजूद रहे।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!