बी0एल0जे0 ग्राउण्ड में लगे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष लाल सरोज ने किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ आयोजित
मीरजापुर । भारत के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला कार्यालय, बरौधा कचार के सभागार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम भाजपा मीरजापुर के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ । सुंदरकांड पाठ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी वन की मंगल कामना एवं देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई । सुन्दरकाण्ड के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया । तत्पश्चात् बी0एल0जे0 ग्राउण्ड में लगे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष लाल सरोज ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, स्वामीनाथ सिंह, जिला मंत्री संध्या पटेल, वीरेंद्र प्रताप यादव, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार मौर्य ‘वीरू’, सोनम चतुर्वेदी एवं रूद्रेश प्रताप सिंह, भाजयुमो मीरजापुर जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी विजय शक्ति दुबे, रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल के साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी ।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!