सपा ने मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

मिर्जापुर । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी के अध्यक्षता में मनाई गई । इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा भगवान विश्वकर्मा सृजन निर्माण और नवाचार के आराध्य देव विश्वकर्मा जी को आज लोग अपने कल कारखानो में पूजते है और उन्हें याद करते हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश चैरसिया, शिवशंकर सिंह यादव, डा0 रतन सिंह पटेल, राजाबाबू यादव, भोलानाथ यादव, सत्यप्रकाश यादव, शक्ति श्रीवास्तव, आशीष कोल, राममिलन यादव, दिव्या गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, बब्बू चमार, रामराज यादव, रवि सोनकर, संजय यादव, सुनील पटेल आदि मौजूद रहें।












