बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र स्थित फजलपुर गांव निवासी और सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस हिंदू (प्रिंस जादौन) की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। जातिगत आरक्षण और सवर्ण समाज की उपेक्षा के विरोध में जारी इस अनशन के बीच संगठन ने प्रशासन को सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
प्रिंस हिंदू ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलती है, तो यह अनशन पूरे उत्तर प्रदेश में एक बड़े जनांदोलन का रूप ले लेगा, जिसकी पूरी जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी
।सनातन रक्षा वाहिनी की 4 मुख्य मांगें:
आर्थिक आधार पर आरक्षण: जातिगत आरक्षण को समाप्त कर केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।यूजीसी नियम: यूजीसी (UGC) के नए नियमों को तत्काल वापस लिया जाए।एससी/एसटी एक्ट: एससी/एसटी (SC/ST) कानून को समाप्त किया जाए
।सवर्ण आयोग: सवर्ण समाज के कल्याण के लिए ‘सवर्ण आयोग’ का गठन हो।अनशन स्थल से समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस संघर्ष को अपने अधिकारों और स्वाभिमान का “धर्मयुद्ध” करार दिया।


उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी, चाहे इसके लिए अपने प्राण ही क्यों न न्योछावर करने पड़ें।फिलहाल अनशन स्थल पर समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है और सभी की नजरें सुबह 10 बजे की समयसीमा पर टिकी हैं











