बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में खेत से भैंस चराकर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
रिपोर्ट दीपक चौहान
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना का विवरण:पीड़िता के अनुसार, बीते दिन शाम करीब 6 बजे वह खेत से अपनी भैंस चराकर वापस घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पंकज उर्फ छोटला (पुत्र रामकिशोर) और ज्ञानी (पुत्र रामप्रसाद) ने उसे अकेला पाकर जबरन रोक लिया और अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरू कर दी।युवती के कड़ा विरोध करने और किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद आक्रोशित परिजन युवती को लेकर सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।प्रशासनिक कार्रवाई:मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।












