बुलंदशहर टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 8,000/- रुपये नकद, अवैध शस्त्र मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
रिपोर्ट दीपक चौहान
=============================== वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.09.2026 को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा कलन्दरगढ़ी रेलवे अण्डर पास से टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त को चोरी किये गये 8,000/- रुपये नकद, अवैध शस्त्र मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-1017/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*1. गोपाल पुत्र प्रकाश निवासी छाईंसा थाना छाईंसा जनपद फरीदाबाद, हरियाणा।*बरामदगी-*1. 8,000/- रुपेय नकद(चोरी किए गए) 2. अवैध तमंचा मय कारतूस2. 01 बाइक होन्डा साइन बिना नमबर(घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.08.2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला को झांसे में लेकर पैसे डबल करने की बात कहरकर टप्पेबाजी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-910/26 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस पंजीकृत है।* *गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल का आपराधिक इतिहास-*1. मुअसं-910/26 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर।2. मुअसं-1017/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*1. श्री रामफल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा नगर 2. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार 3. का0 भूपेन्द्र सिंह, रि0का0 ब्रजमोहन। *











