4 दिन बाद काली नदी से बरामद हुआ नाले में बहने वाली मासूम चारु का शव, इलाके में शोक की लहर
रिपोर्ट दीपक चौहान
बुलंदशहर। बीते 28 जुलाई को तेज बारिश के दौरान खुले नाले में बही कक्षा 4 की मासूम छात्रा चारु कश्यप (11 वर्ष) का शव 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद काली नदी से बरामद कर लिया गया है।
करीब 90 घंटे तक चले मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चावली गांव के पास काली नदी से चावली क्षेत्र में पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने शव को खोज निकाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में 28 जुलाई को भारी बारिश के दौरान मासूम चारु खुले नाले के तेज बहाव में बह गई थी।
घटना के बाद से ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए थे। हालांकि बीते दिन NDRF की टीम वापस लौट गई थी, लेकिन local पुलिस, SDRF और गोताखोरों ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तलाश जारी रखी।
आखिरकार चौथे दिन सफलता मिली और मासूम का शव चावली गांव के पास काली नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।









