छठ पूजा को लेकर नगर पालिका ने तेज की तैयारियां,फतहा घाट पर तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे ईओ जी लाल

मीरजापुर।आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से गंगा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।इस मौके पर ईओ जी लाल ने बताया है कि घाटो पर तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है।सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में नगर पालिका की प्राथमिकता है कि घाटों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पानी, प्रकाश और लाउडस्पीकर सहित नगर पालिका की ओर से की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है।









