बुलंदशहर: युवती की बरामदगी के बाद तनाव में आए युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर न्यूज़: नरोरा थाने में दर्ज था मुकदमा, डिबाई के कसेरकला गांव में युवक ने कनपटी पर मारी गोली

रिपोर्ट दीपक चौहान

बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरकला में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​जानकारी के अनुसार, मृतक धर्मेंद्र के खिलाफ थाना नरोरा में युवती को भगाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। बीते 30 जुलाई को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया था। बताया जा रहा है कि युवती की बरामदगी के बाद से ही धर्मेंद्र अत्यधिक मानसिक तनाव में चल रहा था।​

इसी तनाव के चलते उसने अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

[democracy id="1"]

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

error: Content is protected !!