बुलंदशहर: थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया
रिपोर्ट दीपक चौहान
। यहाँ पापड़ी नगला (सिद्धपुर) स्थित कुनाल होटल के सामने एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 11:00 बजे का है। यह बस अलीगढ़ से सवारियां लेकर राजघाट की ओर जा रही थी।टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि बस में सवार लगभग 20 से 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author: India Samachar 24x7
Post Views: 67









