आंधी-तूफान और बारिश से किसानो की धान की फसल बर्बाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंधी-तूफान और बारिश से किसानो की धान की फसल बर्बाद

फसल गिरने और खराब होने से किसानो को काफी छती मुआवजे की उम्मीद

हलिया मिर्ज़ापुर चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हलिया क्षेत्र में किसान गुलाब सिंह की छह बीघा धान की फसल तेज हवा और बारिश के चलते खेत में गिर गई। लगातार बारिश के कारण फसल खराब होने से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसान गुलाब सिंह ने बताया कि उन्होंने छह बीघा खेत में धान की फसल तैयार की थी। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन चक्रवात के प्रभाव से आई तेज हवा और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया धर्मेंदर दुबे,मुकेश चौबे, अचलेन्दर मौर्य, पंकज सिंह, मुकुंद लाल यादव श्याम नारायण मौर्य, अमरनाथ मौर्य, गोविन्द कन्नौजिया मिश्री यादव आदि लोगो का बहुत नुकसान हुआ है । तेज हवा के कारण धान की पूरी फसल खेत में गिर गई, जबकि बारिश से फसल खराब हो गई है।फसल बर्बाद होने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान को अब अपनी लागत निकलने की भी चिंता सता रही है।कई गाँव हलिया, हथेड़ा, अहुगी, सोठिया, भटवारी, बरी, पुरवा, सिगटा, कोटार, बर्डिहा बहुत से गाँव प्रभावित है ऐसे में प्रभावित किसान को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजा मिलने की उम्मीद है।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!