BIG BREAKING: रतनपुर गांव से गायब हुआ 5 साल का मासूम! 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ती कार, पुलिस ने भदोही में घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चाई: हरियाणा से आए पिता ने ही फिल्मी अंदाज में कार से उठाया था अपना ही बेटा

मुगलसराय (चंदौली)।शनिवार दोपहर चंदौली जिले का रतनपुर गांव उस वक्त दहल गया, जब यह खबर आग की तरह फैली कि 5 साल के मासूम शिवम का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।​

लेकिन जब पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल शुरू की, तो कहानी में बड़ा मोड़ आया!

मामला किसी गैंग का नहीं, बल्कि हरियाणा से आए पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का निकला।

दो महीने पहले मां अपने बेटे को लेकर मायके (रतनपुर) आ गई थी। शनिवार को पति सोमवीर अपने साथी संग कार से पहुंचा और मौका पाकर बेटे को लेकर हाईवे की तरफ भाग निकला।​

CCTV से मिला सुराग, बिछाया गया जाल:कार रामनगर से हाईवे की तरफ भागती दिखी।

मुगलसराय पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वाराणसी और इलाहाबाद (प्रयागराज) रूट के सभी थानों को अलर्ट किया। नतीजा यह हुआ कि भदोही के थाना ऊंज की पुलिस ने नाकेबंदी कर कार को धर दबोचा और मासूम शिवम को बिल्कुल सही-सलामत बरामद कर लिया।

​पुलिस का कहना है: “बच्चा सुरक्षित है। पुलिस टीम उसे वापस ला रही है। वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

और पढ़ें

रंगमंच पर दिखेगी 25 साल सेवा की कहानीदेश व प्रदेश में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

error: Content is protected !!