भाजपा नेता मनोज जायसवाल योगी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकाश तिवारी

मीरजापुर।योगी सरकार के सेवा,सुरक्षा,सुशासन एवं गरीबकल्याण को समर्पित सफल आठ साल पूरा होने पर दूसरे दिन भी महंत शिवाला शक्ति केन्द्र के रुख़डघाट वार्ड में ग्रीनलैंड कॉलोनी,पक्का पुल सहित कई स्थानों पर घर-घर जनसंपर्क कर लोगो को मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का पंपलेट देकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है,अपराधी माफिया जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए है।सेवा समर्पण के इन आठ सालों में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास किया है।कोविड काल में सरकार ने इस सबसे प्रदेश में लोगो को सुरक्षित रखने का काम किया था।प्रदेश के सड़के पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है,नारी सशक्तिकरण को इस सरकार में बल मिला है।इस मौके पर नगर मण्डल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष रामआसरे सरोज,नगर महामंत्री संतोष जायसवाल,पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी,पूर्व नगर महामंत्री बाबूराम गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी,नगर मंत्री ओमप्रकाश मौर्य,पूर्व सभासद विनोद मौर्या,धीरज तिवारी,पवन यादव,वेंकटेश तिवारी,पवन चौबे,गिरजा शंकर निषाद,पिंटू सोनकर,रामचंद्र निषाद,अभिषेक यादव आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!