छतारी के संविलियन विद्यालय में बड़ी चोरी; इन्वर्टर-बैटरी के साथ बच्चों का राशन भी ले उड़े चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर (छतारी): पहासू विकास खंड के कस्बा ढडडू स्थित संविलियन विद्यालय में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर हजारों के सामान और बच्चों के राशन पर हाथ साफ कर दिया।​

रिपोर्ट दीपक चौहान

स्कूल की इंचार्ज दीपाली शर्मा ने बताया कि रोज की तरह स्टाफ समय पर स्कूल बंद कर घर गया था। सुबह जब विद्यालय का गेट खोला गया तो तीन कमरों के ताले टूटे मिले।

चोरों ने एक कमरे से दो बैटरी व एक इन्वर्टर, जबकि दूसरे कमरे से तीन भरे हुए गैस सिलेंडर और मिड-डे मील के लिए रखे दाल-चावल चोरी कर लिए। राशन चोरी होने से बच्चों के दोपहर के भोजन पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल प्रशासन की तहरीर पर छतारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!