बुलंदशहर: अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर नीलगाय से टकराकर पलटी i20 कार, दो लोग घायल; जेसीबी से नीलगाय को कराया गया दफन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के पंड्रावल चौकी के पास अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

रिपोर्ट पवन राघव

डिबाई से अलीगढ़ (भुखरावली) जा रही एक i20 कार (UP81BK4333) के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई, जिससे कार की जोरदार टक्कर हो गई।​इस भीषण हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से किशनदेव और कपिल राजपूत को चोटें आईं हैं।​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृत नीलगाय को जेसीबी की मदद से मौके पर ही दफना दिया गया।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!