श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा समिति की बैठक नगर के कटरा बाजीराव स्थित होटल ग्रैंड इन में संपन्न हुई,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्ट विकाश तिवारी

मिर्जापुर। श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा समिति की बैठक नगर के कटरा बाजीराव स्थित होटल ग्रैंड इन में संपन्न हुई, जिसमें दायित्व वितरण के साथ हर घर से श्रीराम भक्तों को शोभा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में वार्ड और मोहल्लों से शामिल होने वाले डीजे, झांकी और नगर में बनने वाले स्वागत द्वार की सूची पर चर्चा किया गया। प्रदेश के टाप टेन शोभा यात्रा को और भव्य बनाने का संकल्प जय श्रीराम का जयघोष लगाकर किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रमुख रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा जिले के प्रखंड और ब्लाक में निकलती हैं। सबसे विशाल शोभा यात्रा नगर में निकाली जाती हैं। इस बार शोभा यात्रा में संत समाज के मंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती भी शामिल होंगे।

प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में सभी पूरे दमखम के साथ रामकाज में जुटे। विहिप जिलाध्यक्ष माता सहाय ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के उत्साह के दम पर जिले की शोभा यात्रा प्रदेश की टाप टेन की सूची में शामिल है। इसे और भव्य बनाना है। बताया कि 6 अप्रैल को शोभा यात्रा के पूर्व 4 को महिलाओं की स्कूटी स्कूटी जन जागरण यात्रा 3 अप्रैल को बाइक जन जागरण यात्रा दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से निकलेगी।
कार्यक्रम में ओपी गुप्ता, राज माहेश्वरी आदि ने रामकाज से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महेश तिवारी ने किया।

शोभायात्रा समिति में कार्यक्रम संयोजक रवि शंकर साहू, सह संयोजक आकाश गुप्ता, शिवांशु सिंह कसेरा, अश्विनी गुप्ता,प्रभारी मनोज दमकल, सह प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, मंत्री विनय मिश्रा अंकज, महिला प्रमुख शिखा अग्रवाल, महिला प्रभारी गुंजन गुप्ता, मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा प्रमुख प्रांजल सिंह, सह ,प्रमुख गोपाल केसरवानी, श्रेयांश, प्रांशु साहू, प्रवीण दुबे, दिव्यांश अवस्थी, शिवम साहू को दायित्व सौंपा गया। स्कूटी महिला प्रमुख सूर्या दुबे, कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, मीडिया प्रमुख नितिन अवस्थी, सह प्रमुख राहुल तिवारी, अरविंद सरस्वती एवं राजेश सिंह को दायित्व दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें