अलविदा तनाव कार्यक्रम के अंतिम दिन ” Good buy tension ” उत्सव मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्ट विकाश तिवारी

आज राजकीय इंटर कालेज, मीरजापुर के मैदान पर चल रहे 9 दिवसीय *अलविदा तनाव * कार्यक्रम के अंतिम दिन ” Good buy tension ” उत्सव मनाया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश श्री अरविंद मिश्र, अपर जिला जज श्री विनय आर्य , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत संघ चालक श्री अंगराज सिंह, अखिल विश्व गायत्री परिवार के पं रमा शंकर द्विवेदी, त्रिवेणी संस्था अध्यक्ष श्री रविद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश त्रिपाठी, अग्रवाल ऑटो सेल्स के मालिक श्री ज्ञान चंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे और दीप जलाकर कार्य क्रम का शुभारंभ किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों का शानदार स्वागत किया गया। बच्चों की मन मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आज के कार्य क्रम में पूनम दीदी जी ने ईश्वरीय महा वाक्य जिसे ज्ञान मुरली कहा जाता है सभी को सुनाए। दीदी ने बताया कि हमारे चिंतन का असर पूरे जीवन पर पड़ता है, इसलिए हमें बहुत ध्यान देना चाहिए कि हमारा चिंतन कैसा है। मुरली से हमें बहुत शुद्ध पाजिटिव विचार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अशरीरी बनने का अभ्यास करना चाहिए, इससे हमें भगवान की शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का लाभ मिलता है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि सुबह हमारा अन्तर मन जागृत होता है उसे हम जो विचार देगें हमारा मन दिन भर फालो करेगा। बाबा की मुरली हमें सकारात्मक चिंतन से भरपूर कर देती है। प्रति दिन सुबह समय निकाल अपने परम पिता परमात्मा से मिलन मनाना है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को मेडिटेशन के द्वारा गहन आत्मिक अनुभूति कराई। उन्होंने लोगों को हर घंटे 1 मिनट इस अभ्यास को करना चाहिए,इससे आत्मिक स्थिति का अभ्यास पुख्ता होता जाएगा।आज लोगों ने टेंशन को गुड बाय किया। हजारों की संख्या में रंग, बिरंगे गुब्बारों को उड़ा कर उत्सव मनाया गया। पूरे मैदान में लोग उमंग उत्साह से भर झूमने लगे। आज तनाव भी मंच पर आया और लोगों ने उसे अंतिम विदाई दी। आज के कार्य क्रम का संचालन ब्र कु प्रदीप ने किया। आज पूनम दीदी को धन्यवाद देने के लिये लोगों में होड़ लग गयी।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!