मीरजापुर में ANM तैनाती के नाम पर अवैध वसूली, CMO कार्यालय का बाबू घेरे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीरजापुर। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर ANM की तैनाती और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 50 हजार रुपये से अधिक की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

क्या है आरोप
सूत्रों के अनुसार जिले में ANM की तैनाती प्रक्रिया के दौरान उक्त बाबू द्वारा अभ्यर्थियों और परिजनों से मनचाही जगह पर तैनाती देने के बदले खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि पैसा न देने पर दूर-दराज के इलाके में तैनाती करने और फाइल अटकाने की धमकी दी जा रही है।

इस वसूली को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और नई तैनाती पाने वाली ANM में भारी आक्रोश है। चर्चा है कि इस खेल में कुछ अन्य कर्मचारी और बिचौलिए भी शामिल हैं।

कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तैयारी की है और मांग की है कि –

  1. आरोपी बाबू के खिलाफ निष्पक्ष जांच बैठाई जाए
  2. कार्यालय के CCTV फुटेज और संबंधित कॉल रिकॉर्ड की जांच हो
  3. दोषी पाए जाने पर निलंबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की जाए

इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!