रक्तदान के संकल्प के साथ मानवता की सेवा को समर्पित विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट आयोजित करेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।*

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 27 सितंबर 2026, रविवार को मंडलीय चिकित्सालय, मीरजापुर के रक्तकोष परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विगत 9 वर्षों से रक्तदान एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था से जुड़े रक्तदाता आवश्यकता के समय दिन-रात जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आते रहे हैं। मीरजापुर के साथ-साथ वाराणसी, बीएचयू, कैंसर अस्पताल तथा लखनऊ पीजीआई जैसे स्थानों तक आवश्यकता के अनुसार रक्तदाताओं को जोड़कर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाता रहा है।

डेंगू जैसी आपात परिस्थितियों में जब रक्त एवं प्लेटलेट्स की आवश्यकता अचानक बढ़ी, तब भी संस्था के रक्तदाताओं ने लगातार ब्लड बैंकों तक पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता की। संस्था का प्रयास केवल स्वयं रक्तदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान से जोड़ना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने की व्यवस्था में सहयोग करना भी है।

अब सेवा का संकल्प आपका भी हो

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसलिए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट सभी युवाओं, सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि 27 सितंबर को आयोजित इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को मानवता की सेवा से जोड़ें।

सेवा का संकल्प, मानवता के नाम।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

[democracy id="1"]

पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा बीएचयू दक्षिणी कैम्पस में चल रहें 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का किया गया समापन, मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड —

error: Content is protected !!