​”करोड़ों युवाओं का भविष्य संकट में!” — पेपर लीक मामले में राष्ट्रपति के पास पहुंचा सपा का 6 सूत्रीय मांग पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीट की परीक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी का फूटा गुस्सा

वाराणसी /20 जुलाई पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रिपोर्ट अजित शर्मा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने आज बीएचयू सिंहद्वार पर देशभर में लगातार हो रहे परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और परीक्षाओं की विश्वसनीयता भी समाप्त होती जा रही है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम के आयोजक रजत वाल्मीकि ने कहा कि आज का युवा वर्षों तक मेहनत करता है, लेकिन पेपर लीक माफिया और सरकारी लापरवाही उसकी मेहनत पर पानी फेर देती है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक समाजवादी पार्टी युवाओं की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए तथा पेपर लीक की सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।कार्यक्रम के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू यादव, इस्तकबाल कुरैशी, विवेक जोसफ, लालू यादव, आरती यादव, रितेश केशरी, ऊर्जेश गुप्ता, विनोद यादव, डाक्टर किरन बाला,मनोज यादव, रामाकांत जायसवाल,अमन यादव, ज़ाहिद नासिर,इम्तियाज गामा, सत्यप्रकाश सोनकर, वरुण सिंह, राजेश यादव सिर, अजय पटेल, अजय यादव, बृजेश राज भर,आदि लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!