नाटी इमली चौकी इंचार्ज की तत्परता से भटकी महिला को परिजनों से कराया मिलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी पुलिस की प्रशंसा करते हुए थकान नहीं होती एक बार फिर वाराणसी पुलिस ने मानवता की मूर्ति बनकर यह साबित कर दिया है

रिपोर्ट पवन जायसवाल

कि वे हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली चौकी पर तैनात पुलिस ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को उनकी बिछड़ी बेटी से मिलाने में सफलता हासिल की है।

घटना आज दिनांक 20.02.2026 दोपहर लगभग 3:30 बजे की है। नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि एक महिला क्षेत्र में अकेली भटक रही है और अपने परिजनों से बिछड़ गई है।

सूचना पाकर चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत संरक्षण में ले लिया।

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान गुड़िया गुप्ता (लगभग 30 वर्ष) पुत्री लाल जी गुप्ता, निवासी दिलदारनगर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर बताई।

महिला किन्हीं कारणों से अपने घर वालों से बिछड़कर वाराणसी आ पहुंची थी और वह असहाय अवस्था में थी।नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने तुरंत महिला द्वारा बताए गए पते के आधार पर दिलदारनगर (गाजीपुर) पुलिस से संपर्क स्थापित किया।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला के परिजनों का पता लगाया गया।

परिजन अपनी बेटी को खोजते हुए काफी परेशान थे और उन्हें सूचना मिलते ही राहत की सांस ली।महिला के परिजनों को तुरंत नाटी इमली चौकी बुलाया गया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए वाराणसी पुलिस की सराहना की।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वाराणसी पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के प्रति कितनी समर्पित है और कठिन समय में देवता की तरह लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार है। क्षेत्र में पुलिस की इस मानवीय पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

error: Content is protected !!