बुलंदशहर में शिक्षा के मंदिर पर कलंक: बच्चों के निवाले पर डकैती, प्रिंसिपल और चपरासी बंटी ने मिलकर बेच डाला सरकारी राशन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​मासूमों के हक पर डाका: सरकारी गोदाम से आया राशन बच्चों की थाली में पहुंचने के बजाय सीधे बाजार के कालाबाजारियों के पास पहुंच गया।

रिपोर्ट: दीपक चौहान बुलंदशहर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां गरीब नौनिहालों के पोषण के लिए करोड़ों का बजट जारी कर रही है, वहीं बुलंदशहर के विकास खंड पहासू से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। मामला थाना छतारी दोराहा क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज का है, जहाँ बच्चों के पेट पर लात मारकर गुरुजी ने ही भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान रच दिया है।

चपरासी ‘बंटी’ और प्रिंसिपल की जुगलबंदी ने किया खेलआरोप है कि इस कॉलेज के प्रिंसिपल और उनके खासमखास चपरासी ‘बंटी’ ने मिलकर मासूम बच्चों के हक के सरकारी राशन को खुले बाजार में मुनाफाखोरों के हाथों सरेआम बेच डाला। जिस राशन से बच्चों की सेहत सुधरनी थी, उसे बेचकर इन सफेदपोश भ्रष्टाचारियों ने अपनी जेबें गर्म कर लीं।

​शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, जिम्मेदार मौनपहासू ब्लॉक के इस महाघोटाले की खबर जैसे ही लीक हुई, विभाग के आला अधिकारियों की सांसें फूलने लगी हैं। अब सवाल यह उठता है कि महीनों से चल रहे इस काले धंधे की भनक स्थानीय अधिकारियों को क्यों नहीं लगी? क्या इस मलाई में ऊपर तक हिस्सेदारी जा रही थी? जिला प्रशासन के लिए यह खुली चुनौती है कि क्या इन भ्रष्टाचारियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा या कागजी कार्रवाई की लीपापोती होगी?

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!