Varanasi मिशन समाज सेवा ने दिव्यांजन को निःशुल्क बांटी ट्राइसाइकिल ACP सारनाथ रहे मौजूद
। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा के आवास मां वाला धाम कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत दोनों पैरों से दिव्यांग रविशंकर को निःशुल्क ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
रिपोर्ट पवन जायसवाल
रविशंकर मूल रूप से ग्राम भोपतपुर, पोस्ट रामापुर हथिवार, थाना बड़ागांव क्षेत्र के निवासी हैं और संस्था ने उन्हें यह सहूलियत उनके जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दी है।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी पुलिस में अपनी तेज-तर्रार छवि के लिए जाने जाने वाले एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना ने शिरकत की। उनके कर कमलों से दिव्यांजन को यह सहायता वाहन सौंपा गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश पांडेय संजय मिश्रा मनीष चौबे, कुशाग्र पांडेय रूद्र तिवारी बृजेश मिश्रा दुर्गेश पांडेय, नमन मिश्रा और अवधेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और इस पुनीत कार्य की सराहना की।वाराणसी मिशन समाज सेवा के अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना है और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे
संवाददाता – पवन जायसवाल










