*बुलन्दशहर*========*।*==================== अवगत कराना है कि दिनांक 27.05.2026 को आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
रिपोर्ट दीपक चौहान

इस दौरान पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। महोदय द्वारा पैदल मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना पुलिस को पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन , क्षेत्राधिकारी खुर्जा श्री शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर श्री रामफल सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।









