छतारी (बुलंदशहर): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता, पद्म विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर छतारी दोराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट दीपक चौहान
इस अवसर पर त्योर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सत्ता का मोह त्याग दिया था, जो भारतीय राजनीति में त्याग और समर्पण की एक मिसाल है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:माल्यार्पण के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:धर्मेंद्र ठाकुर (जिला सचिव, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति)ठकुरी सिंह (प्रधान पति, त्योर पंचायत)निरंजन सिंहअनिल सूर्यवंशी (जिला पंचायत सदस्य)राहुल राजपूतडॉ. राजवीर सिंहगजराज सिंहअंकुर ठाकुरकमली यादव, बुद्ध सेन आदि।सभी उपस्थित लोगों ने बाबूजी के बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज के प्रति उनके सेवा भाव की सराहना की।










