वाराणसी के थाना रामनगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,
रिपोर्ट पवन जायसवाल
जिस पर ड्राइवरों की मिलीभगत से वाहनों से तेल चोरी करने और उसे बाजार भाव से कम दाम पर बेचकर मुनाफाखोरी करने का आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल (पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र) को उसके मडौली स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पता प्लाट नंबर 06, सेंट जान्स कालोनी, मडौली, थाना मण्डुआडीह बताया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में मु0अ0सं0- 0031/2026 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन चालकों के साथ मिलीभगत करके तेल की चोरी की घटना को अंजाम देता था और इस चोरी के तेल को सस्ते दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) एवं अपर पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 मनीष कुमार मौर्या और हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी शामिल थे।पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है तथा उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
संवाददाता – पवन जायसवाल










