​”सड़कों पर अभिषेक शुक्ला की टोली, जलीलपूर चौकी क्षेत्र में शांति की ऐसी होली!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*​”जलीलपूर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अभिषेक शुक्ला की टीम ने अराजक तत्वों को सिखाया सबक”**​

#BREAKING: जलीलपूर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला की मुस्तैदी लाई रंग, खौफ में रहे हुड़दंगी!*

होली के पावन पर्व पर जलीलपूर क्षेत्र में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपूर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कमान संभाली।

त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने वाले और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अभिषेक शुक्ला अपने हमराहियों और पुलिस टीम के साथ पूरे दिन सड़क पर मुस्तैद रहे।

गश्त के साथ दी कड़ी चेतावनी:*

चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने गश्त के दौरान दोटूक शब्दों में निर्देश दिया कि यदि किसी ने भी त्योहार की गरिमा को ठेस पहुंचाई या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी इस सख्ती का असर साफ दिखा कि कहीं भी विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई।

*अभिषेक शुक्ला की कार्यशैली की चर्चा:

*पूरी टीम के साथ चिलचिलाती धूप में भी मुस्तैद रहने वाले अभिषेक शुक्ला की सक्रियता के कारण जलीलपूर में होली का त्योहार बिना किसी बवाल और विवाद के सकुशल संपन्न हुआ।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!