विंध्याचल में आधी रात को सुरक्षा की सघन चेकिंग इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय ने सड़क पर किया चहल कदमी, जगह जगह किया गहन चेकिंग
रिपोर्ट विकास तिवारी
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के पावन धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस ने आधी रात को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटलों, गेस्ट हाउसों, ढाबों, अतिथि भवनों तथा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों और पूरे परिसर की गहन चेकिंग की। यह अभियान रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। टीम ने सभी स्थानों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की पहचान जांच की, सामान की तलाशी ली तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों सहित वेटिंग रूम, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इंस्पेक्टर पांडेय ने बताया कि नवरात्रि और त्योहारों के मौसम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस दौरान कोतवाली के एक दर्जन से भी अधिक पुलिस कर्मी साथ में रहें।











