वाराणसी में हैवानियत: कूड़ा बीनने वाली बच्ची को प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट पवन जायसवाल

वाराणसी ब्रेकिंग: लालपुर-पाण्डेयपुर क्षेत्र में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी मिलन विश्वकर्मा गिरफ्तार

वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के बगवानाला इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा 10 वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम करने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म के आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी वरूणा नीतू कात्यान का बयान:

एडीसीपी वरूणा (नीतू कात्यान) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि एक 10 वर्ष की बच्ची के साथ मिलन विश्वकर्मा नामक एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ और अभद्र घटना की है।

 * तत्काल कार्रवाई: सूचना का संज्ञान लेते हुए थाने की पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 * आरोपी की पहचान: आरोपी मिलन विश्वकर्मा लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र की पाण्डेयपुर चौकी के अंतर्गत बगवानाला के पास का निवासी है।

 * घटना का विवरण: बच्ची, जिसका परिवार कूड़ा उठाने का काम करता है और वहीं रहता है, उसे आरोपी ने प्रलोभन देकर अंदर बुलाया और फिर इस अप्रिय घटना को अंजाम दिया।

 * पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है, और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!