मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन: 74 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:

मुंबई: भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के दिग्गज कलाकार और कॉमेडी के महारथी, सतीश शाह का आज यानी 25 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।फिल्म निर्माता और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए सतीश शाह के निधन की पुष्टि की।किडनी फेलियर बनी मौत की वजहमिली जानकारी के अनुसार, सतीश शाह लंबे समय से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि आज किडनी फेलियर के कारण उनका देहांत हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।’इंद्रवदन साराभाई’ के रूप में मिली अपार लोकप्रियतासतीश शाह को उनके आइकॉनिक टेलीविजन शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज से उन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता। टीवी के शुरुआती दौर के सुपरहिट शो ‘ये जो है जिंदगी’ में भी उनका काम काफी सराहा गया था।विशाल फिल्मी सफरसिर्फ टीवी ही नहीं, सतीश शाह ने फिल्मों में भी एक लंबा सफर तय किया। उन्होंने 250 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग बेजोड़ थी।उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 26 अक्टूबर को किए जाने की संभावना है। सतीश शाह का जाना भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!