वाराणसी में ANTF की बड़ी कार्रवाई 2.5 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट पवन जायसवाल
वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की इकाई ने वाराणसी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय नशीले पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 7 लाख रुपये आंका गया है।गिरफ्तारी का विवरणगिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार गुप्ता (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है, लेकिन वर्तमान में वाराणसी के भेलूपुर इलाके में रह रहा था। उसे पद्म श्री चौराहे के निकट गिरफ्तार किया गया
बरामदगी पुलिस द्वारा आरोपी से निम्नलिखित वस्तुएं जब्त की गईं1. 2 किलो 500 ग्राम अवैध चरस2. 01 टीवीएस स्कूटी3. 01 मोबाइल फोन4. 1,040 रुपये नकदआरोपी का बयानपूछताछ के दौरान आरोपी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बिहार से एक अज्ञात व्यक्ति से सस्ते दाम पर चरस खरीदता था और उसे वाराणसी में छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर ऊंचे दाम पर बेच देता था। गिरफ्तारी के समय वह इस चरस को बेचने के लिए ही ले जा रहा था।कानूनी कार्रवाईइस मामले में थाना भेलूपुर, वाराणसी में मुकदमा संख्या 72/2026 दर्ज करते हुए NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) की धारा 8/20/60 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।संचालन दलयह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में किया गया। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी के अधिकारियों और कर्मियों ने थाना भेलूपुर की टीम के सहयोग से यह सफल कार्रवाई अंजाम दी
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
ए०एन०टी०एफ० यूनिट वाराणसी उ०नि०आदित्य नारायण सिंह एएनटीएफ यूनिट वाराणसी मु०आ० सुनील कुमार त्रिपाठी एएनटीएफ यूनिट वाराणसी मु०आ० अभिषेक कुमार एएनटीएफ यूनिट वाराणसी आरक्षी शक्तिधर पाण्डेय एएनटीएफ यूनिट वाराणसी आरक्षी आशुतोष त्रिपाठी एएनटीएफ यूनिट वाराणसी आरक्षी अभिषेक पाण्डेय एएनटीएफ यूनिट वाराणसी सहयोगार्थ थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी की टीम उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी आरक्षी अजय सिंह थाना भेलूपुर कमिन्नरेट वाराणसी उ0नि0 हिमान्शू मिश्रा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसीयह कार्रवाई राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।संवाददाता – पवन जायसवाल










