बनारस के पूर्व DM के नाम पर रखा नवजात का नाम, 2015 के कार्यकाल की याद में परिवार ने बेटे का नाम ‘प्रांजल मिश्रा’ रखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनारस के पूर्व DM के नाम पर रखा नवजात का नाम, 2015 के कार्यकाल की याद में परिवार ने बेटे का नाम ‘प्रांजल मिश्रा’ रखा

वाराणसी बनारस में एक आम परिवार ने अपनी श्रद्धा और स्नेह को एक असाधारण तरीके से व्यक्त किया है।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

शहर के पूर्व जिलाधिकारी (डीएम) प्रांजल यादव के कार्यों से प्रभावित होकर, एक परिवार ने अपने नवजात बेटे का नाम ही ‘प्रांजल मिश्रा’ रख दिया है। यह घटना 2015 में प्रांजल यादव के छोटे से कार्यकाल की गहरी छाप और लोकप्रियता को दर्शाती है।परिवार के मुखिया ने बताया हम उस अधिकारी को बहुत पसंद करते हैं, जो साल 2015 में बनारस के डीएम हुआ करते थे। उनके नाम पर हमने अपने बेटे का नाम प्रांजल मिश्रा रख दिया उन्होंने यह भी साझा किया कि बच्चे का 31 जनवरी को पूजा और जनेऊ संस्कार होने वाला है, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार खुशी और उत्साह से जुटा है।प्रांजल यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित और शहर के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनके कार्यों की छाप आज भी गहरी है। एक स्थानीय निवासी ने कहा ऐसा जनप्रिय ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बनारस को बहुत कम मिलता है। वे सच में जनता से जुड़े हुए थे।यह घटना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि एक ईमानदार जनता-केंद्रित और कर्मठ प्रशासक का काम लोगों के दिलों पर कैसी अमिट छाप छोड़ जाता है। आज भी बनारस के कई लोग प्रांजल यादव को उनकी प्रशासनिक दक्षता और जनसंपर्क के लिए याद करते हैं तथा उनके कार्यों को सामाजिक प्रेरणा के रूप में देखते हैं।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!