बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हेमंत सिंह की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी दशरथ कुमार और प्रकाश में आई अभियुक्ता प्रियंका देवी को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट दीपक चौहान
पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।5 सितंबर को सहदेव पुत्र हेमंत सिंह निवासी अच्छेजा खुर्द, थाना खुर्जा देहात ने खुर्जा नगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि मुकेश, लोकेन्द्री, दशरथ सिंह और मनोज ने उसके पिता हेमंत सिंह की हत्या कर शव को शिकारपुर क्षेत्र में काली नदी में फेंक दिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।इसी मामले में 7 सितंबर को पुलिस ने वांछित आरोपी मुकेश और अभियुक्ता लोकेन्द्री को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 9 सितंबर को खुर्जा नगर पुलिस टीम ने कैलाश कट के पास से दशरथ कुमार निवासी भैंसरोली नासिरपुर, थाना सलेमपुर और प्रियंका देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी समनपुर, थाना शिकारपुर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हेमंत सिंह से उनका पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद से क्षुब्ध होकर उन्होंने हेमंत सिंह के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और शव को शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।











