CM योगी के आगमन से पहले वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रूटों पर ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित 9 सितंबर को सुबह से दोपहर तक कई मार्गों पर लागू रहेगी व्यवस्था, मैदागिन-गोदौलिया के बीच वाहनों की नो-एंट्री; एयरपोर्ट रूट पर भी बदलाव
रिपोर्ट
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 सितंबर 2026 को वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है।
वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।
वहीं, कुछ रूटों पर मालवाहक, बस और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।यातायात पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा और रथयात्रा तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
इसी अवधि में महमूरगंज से आकाशवाणी होते हुए सिगरा तक तथा तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन और विश्वेश्वरगंज तक भी ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इंग्लिशिया लाइन से साजन और फूलमंडी से मलदहिया के बीच भी ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।
इन इलाकों में ऑटो-ई-रिक्शा की नो-एंट्रीअम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी और पुलिस लाइन की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा, जो सामान्य तौर पर सिगरा-रथयात्रा मार्ग से जाते हैं,
उन्हें अब लहरतारा और भिखारीपुर मार्ग से भेजा जाएगा।मैदागिन-गोदौलिया के बीच सभी वाहनों पर रोकवीवीआईपी मूवमेंट के दौरान मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहनों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोक रहेगी।एयरपोर्ट और बस रूट पर भी बदलावबाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन वाहनों को बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।वहीं, हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को ऊपर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आने दिया जाएगा।
यातायात पुलिस की लोगों से अपीलयातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मुख्यमंत्री के वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। जरूरी होने पर ही यात्रा करें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक प्रतिबंध के कारण परेशानी न हो।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 7839856994ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020











