बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लालपुर पांडेयपुर थाना पर ली गई शपथ, त्योहारों को लेकर पीस मीटिंग आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।इस दौरान थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्षदों और थाने पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।

सभी ने शपथ ली कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, तथा इस दिशा में समाज में जागरूकता फैलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मिशन शक्तति केंद्र की टीम ने उपस्थित जनों को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया और बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में महिलाएं और बच्चे इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने आगामी रमजान और होली के त्योहारों को सकुशल और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक शांति समिति (पीस मीटिंग) की बैठक भी बुलाई। बैठक में क्षेत्र के सभी पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं मौलवी साहिबान उपस्थित रहे।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) ने सभी से शांति बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया। बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

error: Content is protected !!