दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के बीच सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसीअपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने आज दालमंडी, थाना चौक क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के मद्देनजर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

रिपोर्ट पवन जायसवाल

दालमंडी क्षेत्र की घनी आबादी, व्यापारिक गतिविधियों और संवेदनशीलता को देखते हुए यह निरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने निर्माणाधीन स्थलों, प्रभावित गलियों, प्रमुख बाजार मार्गों, धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों और यातायात डायवर्जन बिंदुओं का पैदल भ्रमण कर बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन की स्थिति का अवलोकन किया।

साथ ही, संवेदनशील बिंदुओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तंत्र की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे अपर पुलिस आयुक्त के मुख्य निर्देश निरीक्षण के बाद शिवहरी मीणा ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जिनमें शामिल हैं

सुरक्षा के कड़े इंतजाम सभी निर्माण स्थलों पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

मलबा सड़क पर न फैले, इसके लिए निर्धारित स्थल पर ही डंपिंग सुनिश्चित की जाए पैदल यात्रियों और यातायात पर फोकस पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अस्थायी मार्ग (कॉरिडोर) विकसित किए जाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रस्सी बैरिकेड से पैदल और वाहन मार्ग अलग किए जाएं। बाजार खुलने और बंद होने के समय विशेष ड्यूटी प्लान लागू किया जाए

रात्रिकालीन व्यवस्था सभी निर्माण क्षेत्रों और डायवर्जन बिंदुओं पर पर्याप्त हाई-मास्ट लाइट लगाई जाएं। रात्रि गश्त के दौरान प्रकाश व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया जाए आपातकालीन सेवाएं एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग पूर्व चिन्हित किए जाएं।

थाना स्तर पर एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) 24×7 अलर्ट मोड पर रखा जाए।तकनीकी निगरानी और अफवाह नियंत्रण संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की दैनिक जांच की जाए।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट पर सतत निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए समन्वय और जवाबदेही पूरे क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर प्रभारी अधिकारी नामित किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई अपर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे और आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

error: Content is protected !!