दशाश्वमेध घाट पर बिना लाइफ जैकेट के चल रहीं थीं नावें, थाना प्रभारी ने की कार्रवाई, तीन सीज
रिपोर्ट पवन जायसवाल
वाराणसी जिले के दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बिना लाइव जैकेट (लाइफ जैकेट) के यात्रियों को ले जा रही तीन नावों को सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कुछ नाविक बिना लाइफ जैकेट के ही नाव चला रहे थे,
जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन नावों को सीज कर दिया।
फिलहाल सभी नावों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई से घाट पर हड़कंप मच गया और अन्य नाव संचालकों में सुरक्षा मानकों को लेकर अलर्ट देखा गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संवाददाता – पवन जायसवाल










