रिपोर्ट पवन जायसवाल
वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वाराणसी SOG 2 टीम ने लंका थाना क्षेत्र में संचालित एक होटल में छापा मारकर वहाँ चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
यह कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप 2 की टीम ने की है एसओजी 2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की। इस दौरान मौके से तीन युवतियों को देह व्यापार में लिप्त अवस्था में बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद एक ग्राहक, होटल संचालक और दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है।
इस प्रकार कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।इस अभियान का नेतृत्व कर रहे एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य शहर से ऐसे अवैध कारोबारों को समाप्त करना है।
एसओजी 2 प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफल कार्रवाई अंजाम दी। छापेमारी टीम में कांस्टेबल अखिलेश गिरी और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह भी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
संवाददाता – पवन जायसवाल










