वाराणसी मोडिफाइड साइलेंसर पर चेतगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई बुलेट सवार पर कसे शिकंजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी मोडिफाइड साइलेंसर पर चेतगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई बुलेट सवार पर कसे शिकंजे

रिपोर्ट पवन जायसवाल

वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी में मॉडिफाइड साइलेंसर और दूषित नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने न सिर्फ एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया, बल्कि एक ऑटो पार्ट्स की दुकान से आठ मॉडिफाइड साइलेंसर भी बरामद किए हैं।

इस मामले में आईपीसी की धाराओं और मोटरयान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को की गई। पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान को एसीपी चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई पुलिस टीम मिश्रा कॉम्पलेक्स मलदहिया मार्केट लहुराबीर के पास वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक बुलेट UP 65 FAS 9897 का चालक अपनी बाइक में सामान्य साइलेंसर निकालकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाता हुआ पाया गया। पुलिस ने जब बाइक स्टार्ट कराकर जांच की तो उसकी आवाज सामान्य से कहीं अधिक तेज पाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को धारा 207 मोटरयान अधिनियम के तहत सीज कर दिया।पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि उसने यह साइलेंसर मिश्रा कॉम्पलेक्स में स्थित आर.के.ऑटो पार्ट्स की दुकान से खरीदा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उक्त दुकान पर छापा मारा और वहां से 8 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। इस तरह कुल 10 मॉडिफाइड साइलेंसर (सीज वाहन से बरामद एक सहित) पुलिस के हत्थे चढ़े।इस बरामदगी के आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 38/2026 धारा 3(5) व 270 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 190 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य (चौकी प्रभारी लहुराबीर), उपनिरीक्षक रोहित तिवारी (चौकी प्रभारी पानदरीबा), मुख्य आरक्षी भरत यादव, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार तिवारी और आरक्षी अमित कुमार की टीम ने की।एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर न सिर्फ कानूनन अपराध हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का भी कारण बनते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे साइलेंसर लगाने वालों और उनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

चंदौली में बेकाबू हुआ अपराध: हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला जनपद! आखिर कौन है जिम्मेदार?

​माइक थामने से कोई पत्रकार नहीं बनता: यूट्यूब पर चैनल का नाम ‘News’ रख लेने से या गले में फर्जी ‘Press’ कार्ड लटका लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता। पत्रकारिता के लिए पंजीकरण (Registration) और संस्थान की मान्यता अनिवार्य है।

error: Content is protected !!