बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, नगर विधायक ने फोड़ा पटाखा
रिपोर्ट विकास तिवारी
मिर्जापुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर मिर्जापुर में भी देखने को मिला। शनिवार को शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सबसे बड़ा कार्यक्रम नगर के मुकेरी बाजार चौराहे पर आयोजित हुआ, जहाँ समर्थकों ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर और मिठाइयाँ बांटकर जीत का उत्सव मनाया।भाजपा कार्यकर्ता दोपहर में चौराहे पर इकट्ठा हुए। होते रहे। जैसे ही जीत की औपचारिक घोषणा हुई, चौराहे पर जयकारा लगाते हुए पटाखा फोड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मिठाई बांटी। विजय उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि“बिहार में NDA की जीत विकास, सुरक्षा और सुशासन की जीत है। इस जनादेश से साफ है कि जनता जातिवाद और अराजकता से ऊपर उठकर विकास की राजनीति चाहती है। बिहार की विजय का लाभ सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा।”उन्होंने कहा कि जंगलराज की वापसी की जो आशंका जताई जा रही थी, उस पर बिहार की जनता ने पूर्ण विराम लगा दिया है। पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री युवा मोर्चा के रवि शंकर साहू ने कहा कि यह जीत पूरे देश के उत्साह को बढ़ाने वाली है और बिहार के कट्टा राज को खत्म कर दिया आने वाले चुनावों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले गा श्रीमाली ने इसके लिए बिहार की मिर्जापुर में उत्सव का आयोजन करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की सराहना की । कार्यक्रम में पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री सभासद अलंकार जायसवाल सनातन हिंदू वाहिनी जिला प्रभारी,विकास मोदनवाल,सनातन हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष महेश कुशवाहा,शोलू पड़ा,पिंटू सेट, रमेश कुमार , विजय मोदनवाल, मोहन,श्रीवास्तव,लक्की,बाबू,दीपक, बंटी सोनकर, अवधेश मिश्रा, गोलू सोनी, बबलू मोदनवाल ,हिमांशु मोदनवाल, मनोज यादव, राजेश सिन्हा , समेत तमाम लोग मौजूद थे ।











