थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 30 लाख के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन (हुण्डई वरना कार) के साथ 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार—*
रिपोर्ट विकास तिवारी
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ , अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः14.11.2025 को मुखबीर के सूचना के आधार थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर हुण्डई वरना कार वाहन संख्याःWB 08 E 2508 में सवार 01 व्यक्ति को पकड़ा गया । पकड़े गये अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पतारजनीश द्विवेदी पुत्र सत्येन्द्र द्विवेदी उर्फ लालू निवासी जयनापुर थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर बताया गया है । पुलिस टीम द्वारा उक्त हुण्डई वरना कार वाहन की तलाशी ली गयी तो कार में छिपाकर रखा हुआ कुल 69.512 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0- 505/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त हुण्डई वरना कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।*विवरण पूछताछ —* पकड़े गये अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा से हुण्डई वरना कार वाहन में छिपाकर गांजा लाद कर अम्बेडकर नगर ले जा रहा था । जहां से मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक चक्कर सप्लाई का हमें 20 हजार रूपये प्राप्त होते है । प्राप्त पैसे से भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है ।*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—*1. रजनीश द्विवेदी पुत्र सत्येन्द्र द्विवेदी उर्फ लालू निवासी जयनापुर थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर ।*बरामदगी विवरण —*69.512 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 30 लाख)गांजा परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई वरना कार वाहन संख्याःWB 08 E 2508*पंजीकृत अभियोग —*मु0अ0स0- 505/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर ।*आपराधिक इतिहास –(रजनीश द्विवेदी)-*मु0अ0स0-115/2025 धारा 115(2)/352/351(2) बी0एन0एस0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर ।*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय —*थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम समोगरा हाईवे सर्विस लेन के पास से, दिनांकः14.11.2025 को समय रात्रि 22.13 बजे ।*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*उ0नि0 विनोद कुमार सिंह प्रभारी चौकी बरकछा थाना कोतवाली देहात मय पुलिस टीम जनपद मीरजापुर ।











