भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सरकार के आठ साल पूरा होने पर किया जनसंपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने सरकार के आठ साल पूरा होने पर किया जनसंपर्क

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर।सेवा,सुरक्षा,सुशासन एवं गरीबकल्याण को समर्पित योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय विशेष घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने महंत शिवाला शक्ति केन्द्र के रूखड़वार्ड में विभिन्न बूथो पर घर-घर जनसंपर्क कर लोगो को मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि सेवा समर्पण के इन आठ सालों में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है।आमजन एवं समाज के हर तबके तक योजनाओं का लाभ मिला है।कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।पहली बार महिलाओं को नौकरी में बीस प्रतिशत तक आरक्षण मिला है।और युवाओं को रोजगार के लिए भी कही किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ी है।इस मौके पर इस अवसर पर नगर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,काशी प्रांत के अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष राम आसरे सरोज,मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,पूर्व सभासद विनोद मौर्या,ओम प्रकाश मौर्य,राहुल चंद जैन,धीरज तिवारी,पुनीत मिश्रा,पवन यादव,गोपाल अग्रवाल,अभिषेक यादव,गिरजा निषाद,रमेश चंद्र, शंकर,उमाशंकर,सुरेंद्र कुमार,पवन यादव,स्थानिक डॉक्टर खान साहब,संतोष,बृजेश जायसवाल,शिवराम निषाद,हिमांशु खरवार,सूरज निषाद,पवन चौबे,सुजीत साहू आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!