
निस्तारण का दिया निर्देश
जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं
मीरजापुर – जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।












