भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने परम श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग लालडिग्गी चौराहे पर स्थित उनके मूर्ति की साफ सफाई व माल्यार्पण कर मनाया जयंती। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लालबहादुर सरोज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की वजह से देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 सितंबर 2014 को उनके जन्मदिन के अवसर पर घोषणा की थी कि उनके जन्मदिवस को “अंत्योदय दिवस” के रूप में मनाया जायेगा।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी गरीब व दलितो के मसीहा थे उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले में हुआ था बचपन में ही उनके माता पिता का देहांत हो गया था।पढ़ाई के बाद पंडित दीनदयाल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और प्रचारक रहे।जनसंघ संस्थापक सदस्य रहे बाद में वे अध्यक्ष भी बने।पंडित जी ने अंत्योदय का नारा दिया और कहा कि राष्ट्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और विकाश सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।उसी क्रम में आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कार्य कर रहे है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे,भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,पश्चिमी महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,प्रीतम केसरवानी,बाबूराम गुप्ता,शिवांशु सिंह,सभासद सत्यनारायण जायसवाल,सभासद हुकुम मौर्य,ज्ञानचंद गुप्ता,मनोज दुबे,विनय सिंह,मृत्युंजय त्रिपाठी,ओम प्रकाश मौर्य,सुनील मोदनवाल,सौरभ मोदनवाल,अमरेश सोनकर,लालजी बम,रविंदर खत्री,दीपा उमर,सूरज सोनकर,राकेश मौर्य,अशोक सोनी,अजय रजक,चंदन जायसवाल,गोपाल अग्रवाल,अनिल जायसवाल,मनोज गुप्ता चिंटू,राजेंद्र प्रजापति,अभिषेक यादव,राहुल सिंह,अनिरुद्ध सिंह,रोहित जायसवाल,अनूप जायसवाल उपस्थित रहे।










